ज्वेलरी दुकानदार से छिनतई मामले में प्रयुक्त दोनों बाइक बरामद
गिरडीह, अगस्त 18 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के पुरनाबथान (घासीडीह) में रविवार देर शाम बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों द्वारा स्वर्ण व्यवसायी श्यामसुंदर स्वर्णकार से नकदी समेत करीब साढे तीन लाख रुपए के स्वर्ण आभूषण लूट मामले में पुलिस ने अपराधियों द्वारा उपयोग की गई दोनों बाइक को जब्त कर लिया है। वहीं बिहार के चंद्रमनडीह थाना इलाके से दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि चतरो बाजार के पास स्थित ज्वेलरी दुकानदार श्यामसुंदर स्वर्णकार रविवार की रात में अपनी दुकान बंद कर अपना घर जा रहे थे। उसी दौरान घासीडीह - पुरनाबथान के पास बाइक सवार चार अपराधियों ने उनकी स्कूटी को रोक कर नकदी समेत स्वर्ण आभूषण छिन कर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने घटनास्थल से एक अपाची तथा एक पल्सर बाइक बरामद की है। दोनों बाइकों के आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.