गिरडीह, अप्रैल 18 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना परिसर में शुक्रवार को खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद एवं थाना प्रभारी श्वेता कुमारी के नेतृत्व में क्षेत्र में संचालित ज्वेलर्स दुकान संचालकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें ज्वेलरी दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगाकर संदिग्ध एवं अनजान लोगों पर नजर बनाए रखने की अपील की गई। इस संबंध में बताया कि गिरिडीह एसपी के निर्देश पर शुक्रवार को खोरीमहुआ एसडीपीओ एवं देवरी थाना प्रभारी की अगुवाई में ज्वेलर दुकानदारों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अधिकारियों ने उपस्थित दुकानदारों को सीसीटीवी लगाकर दुकान के आसपास रैकी करने वाले लोगों एवं अनजान व्यक्तियों पर नजर रखने, सोना-चांदी बेचनेवाले लोगों का आधार नंबर एवं फोटो लेकर चिन्हित करने की बात कही। यह भी पढ़ें- अपराधी के हौसले बुलंद, थम न...