गोरखपुर, फरवरी 18 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद झंगहा क्षेत्र के मोतीराम अड्डा बाजार स्थित दुर्गेश ज्वेलर्स से गहने गायब हो गए। दुकानदार नन्दलाल वर्मा ने आरोप लगाया कि दो युवक ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचे और सोने-चांदी के गहने दिखाने को कहा। शाम में गहनों का मिलान करने पर गहने गायब मिले। पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि दो युवक बुधवार को दुकान पर पहुंचे थे। काफी देर तक अलग-अलग डिजाइन के आभूषण देखते रहे और दुकानदार को बातों में उलझाए रखा। इसी दौरान मौका पाकर उन्होंने करीब 2.50 लाख रुपये मूल्य के गहने समेट लिए और चुपचाप दुकान से निकल गए। कुछ देर बाद गहनों की कमी होने पर दुकानदार को शक हुआ तो खोजबीन की लेकिन तब तक दोनों युवक फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने तत्काल झंगहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.