गोरखपुर, मई 7 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बालापार में संचालित शिवा ज्वेलर्स पर एक महिला द्वारा पैसे के लिए बंधक रखे जेवर को दुकानदार लेकर फरार हो गया। चिलुआताल पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। बैजनाथपुर बालापार निवासी ममता देवी पत्नी बैजनाथ ने पुलिस दिए तहरीर में बताया कि उसे रुपये की सख्त जरूरत थी। उसने अपना जेवर शिवा ज्वेलर्स के संचालक दीपक बर्मा के यहां बंधक रख कर रुपये लिए थे। उधार लिए रुपये को समय समय पर ब्याज सहित देती गई। कुछ दिन पहले जब दुकान पर अपना जेवर लेने गई तो दीपक वर्मा ने कहा कि दस दिन बाद जेवर मिलेगा। दस दिन बाद जब दुकान पर गई तो दुकान बंद मिला और दुकानदार का मोबाइल भी बंद बता रहा था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.