सीतामढ़ी, अप्रैल 9 -- सीतामढ़ी। नगर क्षेत्र के सोनापट्टी में एक आभूषण व्यवसायी के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवक ने आभूषण व्यवसायी पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। आरोपित ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद व्यवसायी पंकज सर्राफ ने आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार कर थाना ले आई। इस संबंध में व्यवसायी पंकज कुमार के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नगर थाना क्षेत्र के नुनिया टोली निवासी सुरेंद्र पासवान के पुत्र शाबन कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि प्राप्त...