पिथौरागढ़, मई 1 -- पिथौरागढ़। नगर के पुराना बाजार के प्रतिष्ठित ज्वेलरी कारोबारी न्यू बजेटी निवासी बंशीलाल वर्मा (कुमाऊं वाले) की 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से स्वर्णकार संघ में शोक की लहर है। सुनील वर्मा ने बताया कि बीते 29 अप्रैल को बंशीलाल वर्मा ने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर सुनील वर्मा समेत अमन वर्मा, आनंद वर्मा, गजेन्द्र वर्मा, योगेश वर्मा, गौरव वर्मा, सचिन वर्मा, ललित वर्मा, हितेश वर्मा, यश वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, नवीन चौधरी आदि ने शोक संवेदना प्रकट की हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...