गोंडा, मई 21 -- अलावल देवरिया। सोनबरसा पोखरा स्थित ज्वाला माई स्थान गुरुवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, गौरा विधायक के पुत्र प्रशान्त पटेल, राहुल शुक्ल, देवीपाटन मंदिर के महंत मिथलेश नाथ, अयोध्या से कमल नयन दास शास्त्री ने भी हिस्सा। संत छोटे बाबा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। ज्वाला माई पर गुरुवार को सवेरे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...