ज्वाला प्रसाद गुप्ता को मिलेगा राज्यस्तरीय शिक्षक पुरस्कार
गुमला, सितम्बर 4 -- भरनो, प्रतिनिधि। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार समर्पण और उत्कृष्ट योगदान के लिए राजकीय मध्य विद्यालय अमलिया के शिक्षक ज्वाला प्रसाद गुप्ता का चयन प्रतिष्ठित राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए किया गया है। उनके चयन से विद्यालय परिवार और शिक्षा जगत के साथ पूरे गुमला जिले में खुशी का माहौल है। ज्वाला प्रसाद गुप्ता को विद्यालयी शिक्षा,शिक्षक प्रशिक्षण और विभिन्न शासकीय दायित्वों के बेहतर निर्वहन के लिए सम्मानित किया जाएगा। वे बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान (एफएलएन) के राज्यस्तरीय केआरपी के रूप में शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के साथ शिक्षा की नींव मजबूत करने में योगदान दे चुके हैं। वहीं डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दीक्षा पोर्टल पर भी उनका कार्य सराहनीय रहा है। यह भी पढ़ें- पलामू के 12 शिक्षकों को मिलेगा उत्कृष्ट कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.