मेरठ, जुलाई 1 -- भीषण गर्मी में शहर के कई इलाकों में मंगलवार को भी बिजली-पानी संकट से लोगों को परेशान किया। वार्ड 51 ज्वाला नगर में 24 घंटे से बिजली गुल होने से गर्मी में लोग बेहाल हो गए। पीने के पानी के लिए तरस गए। बिजली संकट से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। घंटाघर इलाके में मंगलवार को दिन में घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। खैरनगर, जली कोठी समेत अन्य इलाकों में सुबह नौ बजे से प्रभावित बिजली आपूर्ति शाम को पांच बजे सुचारू हो पाई। ज्वालानगर में बिजली संकट पर हंगामा कर रहे लोगों के बीच क्षेत्रीय पार्षद राजेंद्र उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली अधिकारियों से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया। उनका कहना है कि न तो अधिकारियों द्वारा फोन उठाया गया और न ही समस्या के समाधान किया। यह भी पढ़ें- ज्वाला नगर में 24 घंटे से बत्ती गुल, ल...