ज्वाला नगर में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह आज, दिनेश उपाध्याय होंगे मुख्य वक्ता
रामपुर, सितम्बर 7 -- विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ज्वाला नगर प्रखंड के तत्वावधान में संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर आज एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाहबाद रोड स्थित ज्वाला नगर के कृष्णा मंदिर प्रांगण में प्रात: 11.00 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विहिप के केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय गौरक्षा प्रमुख दिनेश उपाध्याय उपस्थित रहेंगे और कार्यकर्ताओं तथा समाज को संबोधित करेंगे। विहिप ज्वाला नगर प्रखंड के पदाधिकारियों-प्रखंड अध्यक्ष धीरज वाल्मीकि, प्रखंड मंत्री अरविंद कुमार आर्य और प्रखंड संयोजक डॉ. अमित राजपूत ने संयुक्त रूप से समस्त कार्यकर्ताओं एवं हिंदू समाज के बंधु-भगिनियों से परिवार सहित इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: जगन्नाथपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.