प्रयागराज, मई 20 -- ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिविल लाइंस में सात दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ बुधवार से हुआ। प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। 200 से अधिक छात्र-छात्राएं शिविर में योग, शारीरिक, नैतिक, संगीत और संस्कृत शिक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। शिविर 26 मई तक चलेगा और 27 मई को समापन समारोह होगा। इस अवसर पर विनोद सिंह, अमित यादव, हेमा आदि की मौजदूगी रही। यह भी पढ़ें- संत गैब्रिएल एंड मोनिका स्कूल में समर कैंप यह भी पढ़ें- पारंपरिक खेलों व प्रस्तुतीकरण के साथ समर कैंप का समापन यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय फन-फिल्ड समर कैंप का समापन हुआ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...