प्रयागराज, अप्रैल 28 -- ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मंदिर, सिविल लाइंस में शिशु वाटिका के अंतर्गत 'शिशु भारती' गठन हुआ। बच्चों ने अनुशासन और उत्साह के साथ विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाली। मुख्य अतिथि अधिवक्ता विवेक त्रिपाठी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जबकि धनंजय सिंह ने माल्यार्पण कर उत्साहवर्धन किया। देवांश द्विवेदी अध्यक्ष, श्रुति कीर्ति उपाध्यक्ष और कश्यप त्रिपाठी मंत्री बने। प्रधानाचार्य इन्द्रजीत त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक मूल्यों का विकास करते हैं। यह भी पढ़ें- दीवान पब्लिक स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...