प्रयागराज, अप्रैल 30 -- ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में गुरुवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रदेश और जिले की मेरिट में स्थान बनाने वाले 55 मेधावियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज, प्रबंधक डॉ. आनन्द श्रीवास्तव ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. राकेश सिंह ने किया। प्रदेश की मेरिट में स्थान बनाने वालों को ट्रॉली बैग, जिले में स्थान बनाने वालों को स्मार्ट वॉच, स्मृति चिह्न और अभिभावकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वर्ल्ड स्कूल वॉलीबाल चैम्पियनशिप में स्थान बनाने वाले आदेश सिंह का विशेष सम्मान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...