प्रयागराज, जुलाई 18 -- प्रयागराज। भारत सरकार के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के तत्वावधान में सीएसआईआर-केन्द्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सीएलआरआई) की ओर से शुक्रवार को ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइन्स स्थित में एक विशेष 'वियर ट्रायल' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए 'भारतीय फुटवियर साइजिंग सिस्टम' के आधार पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के पैरों का सटीक नाप लेना था। सीएसआईआर को देशवासियों के लिए विशिष्ट और स्वदेशी फुटवियर साइजिंग मानक विकसित करने का जिम्मा मिला है। वर्तमान में भारत में अंतरराष्ट्रीय फुटवियर साइजिंग मानकों (जैसे यूके या यूएस साइज) का पालन किया जाता है, जो अक्सर भारतीय नागरिकों की शारीरिक बनावट के अनुकूल नहीं होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...