शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- कांट। नगर में भव्य दुर्गा जागरण से एक दिन पूर्व ज्वाला जी की जोत की शोभायात्रा निकाली गई। हिमाचल प्रदेश से लाई गई जोत को आकर्षक रथों के साथ पूरे नगर में भ्रमण कराया गया, जिससे धार्मिक माहौल बना रहा। शोभायात्रा श्रीरामलीला मैदान से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः वहीं समाप्त हुई। विभिन्न रथों पर भगवान के स्वरूप सजाए गए थे, जिन्हें देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ रही। मां दुर्गा जन कल्याण सेवा समिति की ओर से हर वर्ष 11 अप्रैल को दुर्गा जागरण का आयोजन किया जाता है। समिति अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम 8 बजे से जागरण शुरू होगा। इस दौरान बिरजू मिश्रा, रजनीश कश्यप, योगेश शर्मा, अमित मिश्रा, अजीत मिश्रा, संजय चतुर्वेदी, संजीव भारद्वाज सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.