रामपुर, फरवरी 17 -- रामपुर। ज्वाला क्लब के मैदान पर चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला ज्वाला क्लब वर्सेस प्रकाश क्लब की टीमों के बीच खेला गया। प्रकाश क्लब के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेकर बल्लेबाजी करते हुए 17.2 ओवर में 98 बनाए। ज्वाला क्लब की टीम ने 17.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 99 रनों के लक्ष्य को हासिल कर मुकाबलें में विजय प्राप्त कर टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। मैंच में मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार पवन यादव को मिला। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना, सुमित कुमार, विनय शर्मा, संजय,ज्वाला आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.