नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता इथियोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट से उठे राख के गुबार के कारण मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर कम से कम सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं और 10 से ज्यादा विदेशी उड़ानें विलंबित रहीं। ज्ञात हो कि एअर इंडिया ने सोमवार से अब तक 13 उड़ानें रद्द की हैं। एक अधिकारी ने बताया कि ज्वालामुखी के राख के गुबार के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर आने व जाने सहित सात अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं और 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें विलंबित रहीं। राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है, जहां से प्रतिदिन 1,500 से अधिक उड़ानों का संचालन होता है। मंगलवार को अन्य भारतीय विमानन कंपनियों की ओर से स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.