ज्वालापुर हुए हादसे में एक की मौत, नहीं हुई पहचान
हरिद्वार, जून 11 -- ज्वालापुर क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाते हुए पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन और चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बुधवार रात करीब 11 बजे हरिलोक तिराहे के निकट एक व्यक्ति पैदल जा रहा था। इसी दौरान रुड़की की ओर से तेज गति से आए किसी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा और वाहन उसे कुचलते हुए निकल गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से मृतक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.