ज्वालापुर सिडकुल 33 केवी लाइन इंटरकनेक्शन से उद्योगों को निर्बाध बिजली मिलेगी
हरिद्वार, अगस्त 26 -- सिडकुल के करीब 650 उद्योगों को बिजली आपूर्ति में फॉल्ट के कारण होने वाली परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है। ज्वालापुर से सिडकुल तक 33 केवी विद्युत लाइन बिछाकर इसे 132 केवी और 240 केवी के बीच इंटरकनेक्ट किया गया है। इससे सिडकुल और ज्वालापुर क्षेत्र में किसी एक लाइन में फॉल्ट या अन्य कारण से बिजली आपूर्ति बाधित होने पर दूसरी दिशा से 33 केवी लाइन से बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकेगी। इसका सीधा लाभ सिडकुल के औद्योगिक क्षेत्र के साथ ज्वालापुर की करीब 70 हजार की आबादी को मिलेगा। लाइन बिछाने और इंटरकनेक्शन का काम पूरा करने के लिए मंगलवार को ज्वालापुर द्वितीय सबडिवीजन के पांच बिजली घरों को शटडाउन रखना पड़ा। दोपहर करीब 3:30 बजे बिजली आपूर्ति बंद की गई। काम पूरा होने के बाद शाम करीब 6:30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। करीब तीन घंटे तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.