हरिद्वार, जून 1 -- ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए युवक को एक किलो 195 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार की रात नहर पटरी पर आम के पेड़ के पास युवक कंधे पर कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह अचानक मुड़कर तेज कदमों से वापस जाने लगा। संदेह होने पर उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की पहचान लाल मंदिर ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी जसवेंद्र उर्फ जस्सी के रूप में हुई। उसके पास से नीले रंग की पोटली में गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह स्वयं भी गांजे का सेवन करता है और अधिक कमाई के लालच में गांजा बेचने की योजना बना रहा था। इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...