ज्वालापुर में हुए पथराव में तीन को किया गिरफ्तार
हरिद्वार, मई 14 -- हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच में हुए पथराव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है जबकि अन्य की पहचान करने में जुट गई है। बुधवार को दो पक्ष अचानक आमने-सामने आ गए थे और देखते ही देखते पूरे इलाके में ईंट-पत्थर चलने लगे। करीब आधे घंटे तक चले पथराव से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि आसपास के लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी थी। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- ज्वालापुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद पथरावघट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.