हरिद्वार, दिसम्बर 26 -- ज्वालापुर पुलिस सार्वजनिक स्थानों पर सट्टे की खाईबाड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एक सटोरिए को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उससे सट्टे की पर्चियां, पैन, डायरी और 1610 रुपये मिले। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मोहल्ला पावधोई क्षेत्र में एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी करता दिखा। पुलिस ने रोशन पुत्र स्वर्गीय मुबारक निवासी मोहल्ला पावधोई ज्वालापुर हरिद्वार को मौके से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.