हरिद्वार, मार्च 31 -- नगर निगम बोर्ड की अप्रैल में होने वाली बैठक के प्रस्तावों का अभी से विरोध शुरू हो गया है। नगर निगम की आगामी बोर्ड बैठक में ज्वालापुर क्षेत्र में पके हुए मीट के होटलों तथा अंडा बिक्री पर रोक लगाने को लेकर प्रस्ताव लाया जा रहा है। जिसकी भनक लगते ही ज्वालापुर क्षेत्र के पार्षदों ने मेयर को ज्ञापन देकर प्रस्ताव को एजेंडे से हटाने की मांग की है। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि इस प्रकार का प्रतिबंध संविधान के तहत मिले जीवन और आजीविका के अधिकार का उल्लंघन होगा। साथ ही, यह निर्णय जनहित के खिलाफ बताया गया है। कांग्रेसी पार्षदों का कहना है कि ज्वालापुर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में इस प्रतिबंध के लागू होने से एक लाख से अधिक लोग प्रभावित होंगे, जबकि करीब 10 हजार लोगों का रोजगार संकट में पड़ सकता है। उन्होंने मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.