हरिद्वार, मार्च 14 -- ज्वालापुर क्षेत्र में बिजली के बकायेदारों के खिलाफ ऊर्जा निगम ने शनिवार को बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान बकायदारों से नौ लाख रुपये की वसूली की गई। बिल जमा नहीं करने वाले 58 उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे गए। शनिवार को ईई रवि कुमार के निर्देशन और एसडीओ शिल्पी सैनी के नेतृत्व में जेई अक्षय कुमार और कर्मचारियों ने ज्वालापुर में अभियान चलाया। सीतापुर, सुभाषनगर, पीठ बाजार और मेन बाजार क्षेत्रों में जांच की गई। लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वाले 58 उपभोक्ताओं के कनेक्शन मौके पर काट दिए गए। करीब नौ लाख रुपये की बकाया राशि वसूली गई। ऊर्जा निगम ने उन कनेक्शनों को भी जांचा, जिनको पूर्व में बकाया बिल के चलते काटा गया था। कई जगह कटे हुए कनेक्शन दोबारा अवैध रूप से जोड़कर बिजली उपयोग करते पाए गए। बिजली चोरी के मामलों में ऐसे उपभोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.