देहरादून, दिसम्बर 11 -- हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के व्हाट्सएप पर फर्जी ई-चालान लिंक भेजकर उसके खाते से कुछ ही मिनटों में पांच लाख रुपये से ज्यादा रकम निकाल ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है। हरिलोक कॉलोनी निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप पर ई-चालान जैसा लिंक भेजा गया। उन्हें लगा कि यह ट्रैफिक विभाग से जुड़ा कोई संदेश हो सकता है, इसलिए उन्होंने लिंक पर क्लिक कर दिया। क्लिक करते ही स्क्रीन पर कोई सूचना तो दिखाई नहीं दी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खाते से लगातार तीन बड़ी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हो गईं। पहले 2,55,800 रुपये डेबिट हुए, इसके बाद 1,51,055 रुपये और फिर 1,05,000 रुपये की निकासी हो गई। कुल 5,11,855 रुपये खाते से साफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.