हरिद्वार, मार्च 16 -- ज्वालापुर उपनगरी में सोमवार तड़के ऊर्जा निगम की द्वितीय सब डिविजन में बिजली की लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गया। इसके साथ ही बिजली लाइन भी टूट गई। सात पोल क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली सप्लाई बाधित होने से करीब दो हजार की आबादी प्रभावित हुई। सोमवार को देव नगर क्षेत्र में सुबह चार बजे बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से सप्लाई बाधित हुई। सुबह के समय ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर टूटे पेड़ को हटाने का काम किया। साथ ही बिजली लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया। काम पूरा होने में शाम करीब सात बजे तक का समय लग गया। इसके बाद बिजली की आपूर्ति सुचारु हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...