ज्वालापुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव
हरिद्वार, मई 13 -- हरिद्वार। ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष बुधवार को आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव हुआ। काफी देर तक दोनों पक्ष एक दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला करते रहे और अफरातफरी मची रही। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों पक्ष फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ज्वालापुर के मोहल्ला घोसियान में दो पक्षों के बीच काफी पुरानी रंजिश चली आ रही है। कई बार मारपीट और पथराव हो चुका है। दो महीने पहले भी दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ था। पथराव से कई लोग घायल हुए थे और गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई थी। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मुकदमें दर्ज किए थे। बुधवार को दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हो गया। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्ष करीब आधा घंटे तक एक दूसरे पर पथराव करते र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.