देहरादून, अगस्त 1 -- हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली के अहबाब नगर में देर रात मामूली कहासुनी के बाद एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर पथराव शुरू हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं। पथराव की घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार...