हरिद्वार, मई 7 -- हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में गंगनहर से मिले अज्ञात शव की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली। मृतक की जेब से मिले एक पुराने और क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन ने पहचान में मदद मिली है। पुलिस ने मोबाइल के सिम कार्ड के जरिए सुराग जुटाया और परिजनों तक पहुंचने में सफलता हासिल की। मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी ताराचंद उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। गुरुवार को मृतक का बेटा नवीन कुमार अन्य परिजनों के साथ हरिद्वार पहुंचा और शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। चार मई को ज्वालापुर क्षेत्र स्थित रेगुलेटर पुल के पास जटवाड़ा पुल के समीप गंगनहर में एक अधेड़ का शव बरामद हुआ था। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने मोबाइल से सिम कार्ड निकालकर दूस...