हरिद्वार, दिसम्बर 22 -- उत्तरांचल पंजाबी महासभा हरिद्वार इस वर्ष भी लोहड़ी महोत्सव पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाने जा रही है। यह महोत्सव सात जनवरी 2026 को ज्वालापुर इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पंजाब का प्रसिद्ध सांस्कृतिक दल चन्नी मस्ताना ग्रुप अपनी रंगारंग प्रस्तुतियों से समा बांधेगा। इसकी तैयारियों को लेकर मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने अध्यक्षता और जिला महामंत्री प्रदीप कालरा एवं राम अरोड़ा ने संचालन किया। समाजसेवी गुलशन अदलक्खा को लोहड़ी महोत्सव का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस बैठक में संगठन के विभिन्न जोन का पुनर्गठन किया गया, जिनमें शहीद भगत सिंह जोन हरिद्वार, शहीद उधम सिंह जोन रामनगर-आर्यनगर, गुरु गोविंद सिंह जोन ज्वालापुर, लाला लाजपत राय जोन कनखल और वीर हकीकत राय जोन शिवालिक नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.