हरिद्वार, मार्च 5 -- ज्वालापुर क्षेत्र में घर में घुसकर एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमलावरों ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी हाथापाई की और परिवार को धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस को दी गई शिकायत में गणेश विहार सीतापुर निवासी आरती शर्मा ने बताया कि वीर भगत सिंह गौ सेवा धाम भगत सिंह चौक ज्वालापुर के अध्यक्ष पवन करमय उर्फ भगवा अपने साथी पीयूष कौशिक उर्फ गौरी और ऋषभ शर्मा उर्फ लक्की के साथ उनके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने किसी बात को लेकर उनके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी और घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी हाथापाई की। हमलावरों ने उनके पति को जान से मारने की कोशिश की और धमकी देते हुए मौके से चले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि नामजद आरोपियों के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.