हरिद्वार, मार्च 18 -- ज्वालापुर क्षेत्र में बुधवार दोपहर दुर्गा चौक अंडरपास के पास खड़ी एक कार में आग लगने से हड़कंच मच गया। कुछ ही पलों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। अंडरपास के पास स्थित गैराज के नजदीक कार खड़ी थी। उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही चेतक पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.