ज्वालापुर में कई दफा आधे घंटे तक की बिजली ट्रिपिंग से परेशान
हरिद्वार, अगस्त 31 -- ऊर्जा निगम की बिजली कटौती से करीब 20 हजार की आबादी परेशान है। पिछले एक महीने से ज्वालापुर की प्रथम सब डिविजन में दिन में कई दफा आधे घंटे से 20 मिनट तक की बिजली ट्रिपिंग हो रही है। सप्लाई बाधित होने से लोगों को कारोबार में नुकसान उठाना पड़ रहा है। सोमवार को दिन में पांच दफा और रात के समय चार बार बिजली की ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। सोमवार को उपकेंद्र ज्वालापुर की प्रथम सब डिविजन में लोग दिन में बिजली की आपूर्ति कई दफा ठप होने से बेहाल रहे। क्षेत्र में किसी भी समय बिना सूचना के बिजली सप्लाई बंद हो रही है। साथ ही फॉल्ट और मेंटिनेंस के लिए कई दफा बिजली ट्रिपिंग की जा रही है। बिजली कटौती से लोगों के जरूरी काम प्रभावित हो रहे है। बिजली की आपूर्ति बाधित होने से फोटो कॉपी, कंप्यूटर संबंधित कार्य, कॉमन सर्विस सेंटर, वेल्डिंग,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.