देहरादून, मार्च 11 -- हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का न्यायालय से वारंट जारी हुआ था, उसके बाजवूद भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी जयपाल पुत्र स्व. अमरनाथ निवासी नया गांव देवीपुरा कोतवाली ज्वालापुर को उसके घर से बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...