हरिद्वार, अप्रैल 7 -- इस्लामिया कादरी कमेटी बुधवार को ज्वालापुर में मंडी का कुआं रोशन अली मजार के पास निशुल्क नेत्र जांच और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाएगी। इस दौरान लोगों की आंखों की जांच के साथ दवाओं का वितरण किया जाएगा। कमेटी के सदस्य हाजी शफी खान ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदान किया जाएगा। कमेटी गत वर्षों से शिविर का आयोजन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...