हरिद्वार, अप्रैल 7 -- ज्वालापुर क्षेत्र में हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने एक व्यावसायिक निर्माण को सील कर दिया। कार्रवाई रेलवे फाटक के पास की गई है। प्राधिकरण के अनुसार, मेघा अरोड़ा की ओर से बिना मानचित्र स्वीकृत कराए व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर निर्माण को सील कर दिया। सचिव मनीष कुमार ने कहा कि मौके पर मौजूद निर्माणकर्ता को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना मानचित्र स्वीकृति के आगे किसी प्रकार का निर्माण कार्य न किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.