हरिद्वार, अप्रैल 30 -- ज्वालापुर क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। नगर आयुक्त के निर्देश पर मुख्य सफाई निरीक्षक विकास चौधरी के नेतृत्व में ज्वालापुर कोतवाली से सेक्टर-2 बैरियर तक कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त किया गया और चालान काटे गए। अभियान के दौरान कुल आठ चालान किए गए, जिनमें छह चालान 500-500 रुपये, एक 200 रुपये और एक 250 रुपये का रहा। इस तरह कुल 3450 रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम ने सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाते हुए दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। कार्रवाई में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के साथ नगर निगम की टीम भी मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.