देहरादून, अप्रैल 8 -- हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने देर रात को क्षेत्र में दबिश देकर वारंटियों को उनके ठिकानों से पकड़ा। सभी को बुधवार को न्यायालय से पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष पुत्र स्व. हनुमान, बिजेन्द्र पुत्र ईशम सिंह, नितेश कुमार पुत्र चन्द्रपाल, दीपक पुत्र मायाराम और पवन पुत्र पुन्नू लाल शामिल हैं। इन पर जुआ अधिनियम, आबकारी अधिनियम और अन्य मामलों में वारंट जारी थे। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित और वारंटी अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी सूरत में कानून व्यवस्था से ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.