देहरादून, मार्च 13 -- हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर ज्वालापुर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जटवाड़ा पुल के पास नहर पटरी स्थित पानी की टंकी के पास पुलिस टीम ने शिवम भट्ट उर्फ भूमिया पुत्र ज्योति प्रसाद भट्ट निवासी गली नंबर-6 गणेश विहार सीतापुर, कोतवाली ज्वालापुर की तलाशी ली। उसके कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकी पुष्टि कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...