हरिद्वार, फरवरी 22 -- ज्वालापुर पुलिस ने बीती रात से लापता तीन नाबालिग लड़कों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला चकलान ज्वालापुर निवासी तीन नाबालिग 21 फरवरी की रात करीब नौ बजे घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश के बाद कोतवाली ज्वालापुर में सूचना दी। पुलिस ने सघन तलाशी अभियान चलाकर मालवीय धाम क्षेत्र से तीनों को सकुशल बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...