हरिद्वार, मार्च 30 -- ऊर्जा निगम ने मुख्य अभियंता शेखर चंद त्रिपाठी के निर्देशों पर ज्वालापुर क्षेत्र में बकायदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दो टीमों ने 139 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। उपभोक्ताओं से 31 लाख का राजस्व वसूला। सोमवार को एसडीओ (प्रथम) शिल्पी सैनी और जेई अक्षय चौहान की टीम ने 25 लाख रुपये के राजस्व की वसूली की। 95 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। एसडीओ (द्वितीय) अर्चना और जेई मुकेश रवि ने टीम के साथ बिजली बिल के छह लाख रुपये उपभोक्ताओं से वसूले। 44 बकायदारों के कनेक्शन काटे गए। ईई रवि कुमार ने अपील करते हुए कहा कि लोग परेशानी से बचने के लिए बकाया बिल जमा करें। इस दौरान जेई दीप्ति चौहान, जेई मनोज कुमार टांक, लाइनमैन इमरान मलिक, धर्म सिंह, श्रवण कुमार गिरि, सुशील कुमार, फरमान राव, संजय चौहान, अतुल कुमार, अजमल अंसारी शामिल...