देहरादून, फरवरी 16 -- हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली में बयान दर्ज कराने पहुंचे दो पक्ष आपस में भीड़ गए। कोतवाली में हंगामा को देखते हुए पुलिस ने शांतिभंग में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि 13 फरवरी को दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मनीष भंडारी को सौंपी गई थी। पुलिस ने मामले में बयान दर्ज करने के लिए दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया था। बयान के दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों ने जोर-जोर से हंगामा करना शुरू कर दिया। मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति काबू में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.