ज्वालापुर के विद्यालय में गंगा संरक्षण कार्यों की विदेशी प्रतिनिधियों ने की सराहना
हरिद्वार, मई 13 -- हरिद्वार, संवाददाता। ज्वालापुर स्थित पीएम श्री जीजीआईसी विद्यालय में बुधवार को जर्मनी सरकार और जीआईजेड संस्था के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर नमामि गंगे अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रेरणादायक बताया। विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने प्रतिनिधिमंडल को गंगा बॉक्स एजुकेशनल टूल की जानकारी दी। बच्चों ने बताया कि इस टूल के माध्यम से गंगा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा छात्राओं ने अनुपयोगी और बेकार सामान से तैयार किए गए आकर्षक एवं उपयोगी उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसे देखकर प्रतिनिधिमंडल काफी प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.