हरिद्वार, अगस्त 29 -- उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स की पहल पर वक्फ संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन और आधुनिकीकरण हो रहा है। इस क्रम में ज्वालापुर वक्फ संख्या 4512 कब्रिस्तान को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। कब्रिस्तान परिसर में वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। समिति के अनुसार वाईफाई और सीसीटीवी से लैस, यह उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का पहला कब्रिस्तान है। वक्फ बोर्ड बैठक में शादाब शम्स की अध्यक्षता में कब्रिस्तान की प्रबंध समिति का गठन किया गया था। इसके बाद पार्षद अहसान अंसारी की अध्यक्षता वाली समिति ने साफ सफाई, आवागमन और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कब्रिस्तान में कई विकास कार्य कराए। अब सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तकनीकी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं। सीसीटीवी कैमरों...