ज्वालापुर और श्यामपुर पुलिस ने चार वारंटी पकड़े
हरिद्वार, मई 10 -- हरिद्वार। पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में कोतवाली ज्वालापुर और श्यामपुर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने राकिब निवासी पांवधोई को एनआई एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया। हरिशंकर निवासी लाल मंदिर जगजीतपुर और राजपाल निवासी ट्रांसपोर्ट नगर झुग्गी झोपड़ी सराय रोड को आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों में पकड़ा गया। उधर, कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने भी अभियान चलाकर फरार वारंटी बंटी शर्मा निवासी सज्जनपुर पीली को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से वारंट जारी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.