ज्वालापुरी चौकी इंजार्च को निलंबित कर कार्यवाही की मांग
अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़। क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पुलिस ने बेटियों के लापता होने की सूचना देने पर पिता का ही शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़ित पक्ष ने मकान पर कब्जा कराने का भी आरोप लगाया है। शनिवार को पीड़ित पक्ष के साथ यूपी कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के मंडल चेयरमैन ठा. वीरपाल सिंह जादौन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने ने राज्यपाल के नाम एडीएम न्यायिक को ज्ञापन दिया है। मंडल चेयरमैन ने बतायाा कि थाना क्वारसी के सूर्य विहार कॉलोनी निवासी व्यक्ति की दो नाबालिग बेटियां लापता हो गई। इस पर परिजनों ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस कर्मियों ने फोन किया तो बेटी ने फोन उठा लिया। कुछ देर बाद ही दोनों बेटियां वापस आ गई। इसके बाद पिता ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज चौकी इंचार्ज ने पिता का शांतिभंग में चालान कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.