हरिद्वार, मार्च 28 -- ऊर्जा निगम ने शनिवार को ज्वालापुर, गुरुकुल और बहादराबाद क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत के चलते छह घंटे बिजली कटौती की। इससे पहले, केवल चार घंटे कटौती की सूचना दी गई थी। इस अप्रत्याशित कटौती से करीब 70 हजार की आबादी प्रभावित हुई और लोगों के जरूरी काम और कारोबार पर असर पड़ा। ऊर्जा निगम ने पुल जटवाड़ा पर वीसीबी पैनल बदले और सीतापुर फीडर पर जंपर लगाए। बहादराबाद के भरत सिंह फीडर पर केबल बदली। गुरुकुल के आर्य नगर फीडर पर चॉपिंग-लॉपिंग की। इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रही। इससे हरिलोक कॉलोनी, सीतापुर, सराय, पुल जटवाड़ा, पांवधोई, त्रिमूर्ति नगर, ईदगाह रोड, सुभाष नगर, चौक बाजार, कस्साबान, हज्जावान, चौहनान, सोनिया बस्ती, पीठ बाजार, लौधामंडी, मेहतान, दुर्गा चौक, दौलतपुर, बेगमपुर, सैनी कमालपुर, खेलड़ी, आरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.