ज्वालानगर में पानी को तरसे लोग, परेशानी
रामपुर, जुलाई 1 -- रामपुर। ज्वालानगर और उसके आस-पास के कई मोहल्लों में पानी की भारी किल्लत हो गई है। क्षेत्र के कई इलाकों में सोमवार की सुबह से पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिसके कारण स्थानीय निवासियों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। पानी के इस संकट ने अब विकराल रूप ले लिया है और लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार नगर पालिका की लापरवाही के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। कहीं पानी की मोटर में खराबी है तो कहीं ओवरहेड टैंक के वॉल्व खराब पड़े हैं। इसके अलावा, जिन इलाकों में पानी आ भी रहा है, वहां प्रेशर इतना कम है कि ऊंचाई पर स्थित घरों या दूसरी मंजिल तक पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है。 यह भी पढ़ें- ज्वालानगर में पानी को तरसे लोग, परेशानीपानी की किल्लत का कारण पड़ोसियों और हैंडपंपों के भरोसे जनतास्थानीय नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.