रामपुर, नवम्बर 22 -- उपमुख्यमंत्री के आने की जानकारी के बाद से ही सभी विभाग सर्तक को गए है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर पालिका की ओर से भी सड़क किनारे लगे पोल की लाइटें ठीक की जा रही जा रही थी। जिस कारण ज्वालानगर की लाइफ लाइन राम-रहीम पुल पर जाम लग गया। जाम करीब एक घंटे से अधिक समय तक लगा रहा। इस बीच लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्वालानगर को शहर के जोड़ने के लिए राम-रहीम पुल बनाया गया था। इस पुल से लोगों के कारोबार के साथ ही आने-जाने में राहत मिली। लेकिन,आए दिन लग रहे जाम भी परेशानी का कारण बना हुआ है। शुक्रवार को नगर पालिका की ओर राम-रहीम पुल पर लाइटों को ठीक करने का कार्य किया गया। पोल तक पहुंचने के लिए क्रेन को बुलाया गया था। क्रेन के कारण पुल पर लंबा जाम लग गया। जाम की सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.