उरई, मार्च 28 -- कदौरा, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे दिन भी रामनवमी का उत्साह रहा। भक्तों ने ज्वारोंं संग श्रीराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। इस दौरान जगह जगह रामभक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ रही। इसमें बच्चों से लेकर बडे़, बुजुर्ग, महिलाएं व पुरुष शामिल रहे। रामनवमी के अवसर पर नगर में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा पुराने इंडियन बैंक प्रांगण से शुरू होकर सब्जी मंडी, रामलीला मैदान, रामजानकी मंदिर, पुराना थाना, मेन बाजार रोड, बस स्टैंड होते हुए मां दुर्गा मंदिर प्रांगण पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों में रामभक्त थिरकते नजर आए। वहीं, यात्रा के दौरान रामभक्तों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान ढोल भांगड़ा,घोड़े,बहरूपिया पार्टी,एवं...